Nikki Murder Case में एक और नए वीडियो से पलटा केस, कंचन की कहानी पर उठे 4 सवाल, ढूंढने होंगे जवाब

Nikki Bhati Murder Case latest Update: ग्रेटर नोएडा के गांव कसाना में निक्की भाटी हत्याकांड में कंचन की शिकायत पर पुलिस ने निक्की के पति, जेठ और सास ससुर को गिरफ्तार किया। कंचन की कहानी पर 4 सवाल उठे हैं, जिनके सवाल पुलिस को देने होंगे।

nikki bhati new cctv

Nikki Bhati Murder Case latest Update: ग्रेटर नोएडा के दहेज हत्या केस में नया मोड़ तब आ गया जब एक सीसीटीवी में कथित तौर पर विपिन भाटी 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में अपने घर के पास एक दुकान पर खड़ा दिखाई दे रहा है। फुटेज पर दिन और समय भी अंकित है। यह वही समय है जब उसकी पत्नी निक्की भाटी को कथित तौर पर दहेज के लिए उसके ससुरालियों ने आग लगाई। जब निक्की के घर पर चीखें सुनीं तो सभी उनके घर की तरफ भागे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार के पीछे भागता शख्स विपिन ही था।

विज्ञापन

सवाल एक: कंचन ने वीडियो बनाया, बचाया क्यों नहीं?

निक्की की बहन कंचन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, निक्की को उसके पति विपिन ने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। सवाल यह है कि कंचन घटना का वीडियो बना सकती है तो उसने बहन को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?

विज्ञापन

सवाल दो: घटना के समय विपिन घर पर नहीं

21 अगस्त को एक और सीसीटीवी सामने आया, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि घटना वाले दिन विपिन सिरसा गांव में घर से बाहर वाली दुकान पर था। घर से निक्की की चीखें आने पर वह परिवार की तरफ भागा। इस वीडियो की सच्चाई क्या है।

विज्ञापन

सवाल 3: विपिन भाटी अमीर तो दहेज की मांग क्यों

36 लाख के दहेज की मांग पूरी न होने पर विपिन ने निक्की को जलाकर मारा, ऐसा दावा किया निक्की की बहन कंचन ने। सवाल यह है कि दोनों परिवार अमीर थे तो ऐसे में कोई और दहेज की मांग क्यों करेगा? सिरसा गांववासियों ने विपिन भाटी को बेगुनाह बताया है।

विज्ञापन

सवाल 4: घर में हिंसा थी तो निक्की-कंचन वहां क्यों

निक्की और कंचन की शादी 9 साल पहले एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी। अगर निक्की उस घर में इतनी ही दुखी थी तो कंचन ने क्यों अपने बहन के साथ वो घर नहीं छोड़ा या कभी बहन की सुरक्षा को लेकर कसाना पुलिस के पास शिकायत नहीं लिखवाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ