ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। परिवार का आरोप है कि निक्की के पति ने उसे आग के हवाले कर दिया और इसमें वह बुरी तरह जल गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अब निक्की की बहन कंचन ने एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसमें कई बातों का जिक्र किया गया है।
मामले में आरोपी पति विपिन भाटी, जेठ रोहित, सास दयावती और ससुर सत्यवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि निक्की और कंचन की शादी एक ही घर में दो सगे भाइयों से हुई थी। निक्की की मौत के बाद उसकी बहन कंचन ने सास और देवर विपिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कंचन ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
एफआईआर के मुताबिक, घटना 21 अगस्त शाम 5 बजकर 30 मिनट की है। कंचन के अनुसार, पहले विपिन ने निक्की की पिटाई की और फिर मामला बढ़ गया। आरोप है कि सास दयावती ने तेजाब उठाकर विपिन को पकड़ाया। विपिन ने निक्की के ऊपर तेजाब डाल दिया और फिर आग लगा दी। कंचन का कहना है कि उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
एफआईआर में कंचन ने बताया कि उसका पति रोहित और ससुर सत्यवीर भी मौजूद थे। पड़ोसियों की मदद से पहले उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद वहां से निक्की को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : निक्की हत्याकांड मामले में नया अपडेट, सिलेंडर ब्लास्ट दावे की क्या है सच्चाई?
इस घटना को लेकर पुलिस ने BNS 103(1), 115(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। NCW ने उत्तर प्रदेश के DGP से जवाब तलब किया है और तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines