Noida: अगर आप भी किसी ऑनलाइन डेटिंग एप (Online Dating App) पर हैं तो सावधान हो जाएं। आपके साथ बड़ी धोखाधड़ी हो सकती है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने छह नाइजीरियन (Nigerian) नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
इनके गिरोह में एक महिला भी शामिल बताई गई है। ये सभी आरोपी महिलाओं से ऑनलाइन चैट करते थे। इसके बाद उन्हें कस्टम या विदेशी करेंसी के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने जब इन आरोपियों का तरीका जाना तो उनके भी होश उड़ गए।
भूटानी की एक महिला ने की शिकायत
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि करीब दो-तीन दिन पहले नोएडा सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह शिकायत भूटानी मूल की एक महिला ने दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच हुई और फिर नाइजीरियाई गिरोह को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः 10वीं पास ने 500 से ज्यादा विदेशियों से ठगे 12 करोड़ रुपये, बना रखा था कॉल सेंटर
17 फोन में 300 लड़कियों से मिली चैट
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इन सभी आरोपियों पर फर्जी ऑनलाइन आईडी के जरिए लड़कियों और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों के पास से 17 फोन जब्त किए गए हैं। इनमें करीब 300 लड़कियों से चैट मिली है, जिन्हें ठगने की कोशिश की जा रही है। मामले में अभी आगे की जांच जारी है। साथ ही इनके पास से 3 लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, इंटरनेट डोंगल और कुछ हजार की नगदी भी मिली है।
पढ़ाई और इलाज के नाम पर आए थे भारत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पढ़ाई और इलाज के नाम पर वीजा लेकर भारत आए थे। इनकी वीजा अवधि भी वर्ष 2021 में खत्म हो चुकी है। इसके बाद बाद भी ये आरोपी वापस नहीं गए और यहीं पर धोखाधड़ी करने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर अपनी फर्जी आईडी बना रखी थीं। महिलाओं से दोस्ती करते थे।
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
2 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
19 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines