हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NIA Raid in Uttar Pradesh: भोपाल टेरर फंडिंग केस में NIA की यूपी में दो जगहों पर छापेमारी

विज्ञापन
ISIS Shivamogga Conspiracy Case

NIA Raid in Uttar Pradesh: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े भोपाल टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तलाशी ली है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुई छापेमारी का उद्देश्य एनआईए कोर्ट द्वारा मामले में पहले से ही गिरफ्तार और चार्जशीट किए गए 10 आरोपियों से जुड़े लोगों और साजिशों को पता लगाना था।

एजेंसी ने पकड़े थे ये आरोपी

समाचार एजेंसी के मुताबिक, एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से छह बांग्लादेशी नागरिक हैं और जेएमबी के सक्रिय कैडर हैं। बुधवार को संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस (मोबाइल फोन), सिम कार्ड, बैंक पासबुक और पहचान दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वर्तमान में जिन दस्तावेजों की जांच की जा रही है, वे पैसों के हस्तांतरण से संबंधित हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1661651003467534337

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद

एनआईए की जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपी भारतीय मुस्लिम युवाओं को प्रभावित करने, कट्टरपंथी बनाने और देश में हिंसक घटनाओं के लिए प्रेरित करने मामलों में शामिल थे। एनआईए ने कहा कि वे जिहादी साहित्य, भड़काऊ वीडियो और बयानों (बायन्स) को वायरल कर रहे थे। जेएमबी, अल-कायदा और तालिबान समेत विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे।

इन राज्यों में लोगों के संपर्क में थे आरोपी

जांच एजेंसी की ओर से कहा गया है कि वे हिंसक जिहाद के माध्यम से भारत में शरीयत आधारित इस्लामी शासन लाने के लिए आतंकवादी संगठनों के साथ गठबंधन की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने अपने सह-आरोपियों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और असम समेत अलग-अलग राज्यों में संपर्क स्थापित कर रखा था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola