Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अवैध रूप से डिवाइडर फांदकर सड़क पार करने वाले लोगों और बिना बस स्टैंड के अवैध रूप से बस खड़ी करने पर रोक लगाने के लिए NHAI ने DME पर 16 किलोमीटर तक डिवाइडर पर ऊंची रेलिंग लगाने की तैयारी की जा रही है। यह रेलिंग गाजियाबाद के यूपी गेट से शुरू होकर गाजियाबाद के डासना तक लगाई जाएगी, ताकि DME पर सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
NHAI द्वारा कराया गया है सर्वे
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाल ही में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सर्वे किया गया है। सर्वे में पाया गया है कि लोग अवैध रूप से डिवाइडर को फांदकर सड़क पार करते हैं और कई स्थानों पर अवैध रूप से खड़ी बसों में सवारियां बैठाने को लेकर भी हादसे होने की बात सामने आई है। इसके बाद अब NHAI द्वारा इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए गाजियाबाद के यूपी गेट से डासना तक 16 किलोमीटर डिवाइडर पर रेलिंग लगाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से बड़ा अपडेट, पुश्ता रोड का निर्माण करवा सकता है एनएचएआई, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
यूपी गेट से डासना तक लगाई जाएंगी रेलिंग
NHAI के सर्वे में पता चला है कि जिन स्थानों पर पहले से डिवाइडर पर रेलिंग लगाई गई है। उन स्थानों पर लोग रेलिंग के आगे जाकर डिवाइडर को अवैध रूप से फांदकर सड़क पार करते हैं। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पाया गया कि गाजियाबाद के विजयनगर, नोएडा सेक्टर 62, लाल कुआं, खोड़ा, छिजारसी के पास लोग अधिक संख्या में अवैध रूप से डिवाइड को कूदकर पर करते हैं। इन स्थानों पर अवैध रूप से खड़ी होने वाली बस और टैक्सी के कारण भी हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं इस मामले में NHAI के प्रबंधक मृदुल मिश्रा के अनुसार, यूपी गेट से डासना तक रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि हादसों पर लगाम लगाई जा सके और लोग अवैध रूप से डिवाइडर कूदकर सड़क को पार ना कर सकें।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
58 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines