देश में इस समय NHAI द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. इसी बीच दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे के लिए सीधी और आसान कनेक्टिविटी देने के लिए DND-यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड परियोजना पर NHAI की काम करेगा. 31.437 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नोएडा में रोज के ट्रैफिक दबाव से राहत मिल सकती है और यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा, आदि जाने का रास्ता आसान हो सकेगा.
यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, 14 गांवों के किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, खातों में
कब शुरू होगा काम?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NHAI ने प्रस्तावित एलाइनमेंट के आसपास मौजूद सभी लिंक रोड, एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित चिल्ला एलिवेटेड रोड तथा अन्य विकासाधीन परियोजनाओं का विस्तृत विवरण मांगा है. जिसमें संबंधित मार्गों के एलाइनमेंट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी शामिल है. अब NHAI इस पूरे प्रस्तावित रूट का सर्वेक्षण करेगी और फिर सर्वे रिपोर्ट में जो आएगा, उसके आधार पर DPR तैयार होगा. फिर जाकर परियोजना की वास्तविक लागत, एलाइनमेंट और निर्माण मॉडल को अंतिम रूप दिया जाएगा. फिलहाल परियोजना की अनुमानित लागत करीब 4,300 करोड़ रुपये आंकी गई है. साथ ही माना जा रहा है कि प्रारंभिक DPR अगले दो महीनों में मिलने की संभावना है.
इस क्षेत्र में NOC मिलने पर टिकी नजरें
जानकारी के मुताबिक, यह लिंक रोड DND से घरबरा तक बनाई जानी है, जिसका एक हिस्सा ओखला बर्ड सेंचुरी क्षेत्र से होकर गुजरेगा. इस क्षेत्र के चलते यहां दोबारा फिजिबिलिटी स्टडी कराई जा रही है. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक यहां पर्यावरणीय स्वीकृतियां हासिल करना है. अगर किसी कारण राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) या वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिलता है, तो वैकल्पिक एलाइनमेंट पर भी विचार किया जाएगा.
रोजाना के ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति
अगर यह बिना किसी रुकावट पूरा हो जाता है, तो इससे नोएडा की सड़कों को भारी ट्रैफिक से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी. क्योंकि नोएडा के यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, ऐसे में इस नए लिंक रोड के तैयार होने से दिल्ली से आगरा, मथुरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी और शहर को ट्रैफिक से राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi-Noida Tunnel Project: दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा सुपरफास्ट, बनाएं जाएंगे
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
53 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines