हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भोले बाबा' के नोएडा स्थित आश्रम पर पहुंचा News24, लोगों ने कैमरे पर खोले नारायण साकार हरि के राज, देखें Video

Noida Police Raid Bhole Baba Ashram: सत्संग हादसे के बाद से ही भोले बाबा की मुसीबतें बढ़ गई है। पुलिस ने बुधवार देर रात मैनपुरी, आगरा समेत कई शहरों में स्थित बाबा के आश्रमों पर छापेमारी की। वहीं नोएडा स्थित बाबा के आश्रम पर पुलिस ने गुरुवार सुबह छापेमारी की।

विज्ञापन
गुरुवार सुबह सेक्टर 87 स्थित आश्रम पहुंची पुलिस

Noida Police Raid Bhole Baba Ashram: यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 123 हो गया है। इनमें 113 महिलाएं, 7 बच्चे और 3 पुरुष शामिल हैं। हादसे के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पुलिस अभी तक नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने देर रात मैनपुरी, ग्वालियर, कानपुर, हाथरस, नोएडा समेत 8 ठिकानों पर छापा मारा।

इस बीच नोएडा पुलिस की एक टीम सेक्टर 87 स्थित भोले बाबा के आश्रम पहुंची। लेकिन पुलिस को यहां भी कुछ नहीं मिला। न्यूज 24 ने यूपी पुलिस के अधिकारी जो बाबा के आश्रम में आए थे उनसे बात की। पहले तो अधिकारी ने कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया कि ये भोले बाबा का आश्रम है लेकिन जब रिपोर्टर ने जोर देकर पूछा तो उन्होंने बताया कि यह नारायण साकार उर्फ भोले बाबा का आश्रम है और यहां जांच के लिए आए थे लेकिन वो फिलहाल यहां नहीं है। वहीं एक स्थानीय युवक ने न्यूज 24 को एक्सलूसिव जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा स्थित आलीशान आश्रम के बाहर सत्संग वाले दिन मुख्य गेट पर भोले बाबा की तस्वीर लगाई गई थी। उसे भी घटना के बाद हटा दिया गया है।

बाबा को लेकर लोगों में अंधविश्वास

वहीं हादसे के बाद से ही लोग बाबा से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। कासगंज में बाबा के आश्रम में एक जादुई हैंडपंप है। लोगों में अंधविश्वास इस कद्र है कि इससे सारी बीमारियां दूर हो जाती है। ये बात न्यूज 24 को हाथरस के लोगों ने बताई है। वहीं बाबा के भक्तों ने कहा कि जो हादसा हुआ उसके बाद दोषियों को सजा हो। इस बीच पुलिस ने इस मामले में 2 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सभी लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस 100 से अधिक लोगों की काॅल डिटेल भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः  Hathras Stampede: बेटी-पत्नी ने गोद में तोड़ा दम, मां का मुंह कुचला…पीड़ितों की जुबानी खौफनाक मंजर की कहानी

योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई SIT

विज्ञापन

बता दें कि योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज बृजेश कुमार श्रीवास्तव करेंगे। इसके अलावा दो रिटायर्ड अधिकारी भी इस आयोग के सदस्य हैं। जाचं के लिए बनी यह एसआईटी 2 महीने में जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए भी सुझाव दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः लड़कियों से सेवा, यौन शोषण, अंधविश्वास के आरोप; हाथरस भगदड़ कांड से सुर्खियों में आए ‘भोले बाबा’ को लेकर 5 खुलासे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola