हनीमून से लौटते ही पत्नी की ससुराल में एंट्री बैन, मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठी विवाहिता

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नवविवाहिता ससुराल के बाहर टैंट लगाकर धरने पर बैठ गई है। हनीमून से लौटने के बाद से उसे घर में एंट्री नहीं मिल रही है। वहीं इस मामले को लेकर नवविवाहिता ने कहा कि अगर उसे घर में एंट्री नहीं मिली तो वह परिवार के साथ सुसाइड कर लेगी।

Muzaffarnagar newlywed protest

Muzaffarnagar newlywed protest

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक काॅलोनी में नवविवाहिता हनीमून से लौटने के बाद घर के बाहर धरने पर बैठ गई है क्योंकि उसे घर में एंट्री नहीं मिल रही है। बुढ़ाना निवासी शालिनी शंकर की शादी 12 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली द्वीप गई थीं, लेकिन वहां से लौटते ही पति का व्यवहार अचानक बदल गया।

जब शालिनी मायके से ससुराल पहुुंची तो उसे घर में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद ससुराल के रवैये से आहत होकर नवविवाहिता परिवार के साथ टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई।

जानें पूरा मामला

बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली शालिनी की शादी 12 फरवरी को हुई थी। शालिनी अपने पति के साथ हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली द्वीप गई थी। वहां से लौटने के बाद नवविवाहिता अपने घर चली गई। इसके बाद जब वह ससुराल लौटीं तो ससुरालियों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद नवविवाहिता ससुराल के बाहर टैंट लगाकर परिवार के साथ धरने पर बैठ गई।

आत्महत्या की दी धमकी

फिलहाल 12 घंटे से अधिक समय हो गया है नवविवाहिता धरने पर बैठी है। विवाहिता से मिलने के लिए पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला, क्योंकि ससुरालियों ने अभी तक घर का गेट नहीं खोला है। उधर शालिनी ने अपने परिजनों के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है। शालिनी ने कहा कि अगर कल तक मुझे घर में एंट्री नहीं मिली तो वह अपने परिवार के साथ सुसाइड कर लेगी।

जानें क्या बोली पीड़िता?

उधर पुलिस ने कहा कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शालिनी ने कहा कि मेरी शादी 12 फरवरी को हुई थी। उसके बाद हनीमून पर गए। हनीमून से लौटने के बाद यह कहकर घर भेज दिया कि होली का त्योहार बहू अपने घर में मनाती है। उसके बाद हम तुम्हे ले आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ