हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

होटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक पल

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, एक होटल के रूम के बाहर एक नवविवाहित महिला अचानक गिर गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
मुस्कान और नीलेश (Photo-X)

Woman Collapses Outside Hotel Room: यूपी के झांसी में 26 अक्तूबर 2026 की सुबह एक होटल के कमरे के बाहर गिरने से 28 साल की एक नवविवाहित महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है, जब महिला उस कमरे के दरवाजे के पास गिर गई, जहां वो अपने पति के साथ रुकी हुई थी. उसके परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस उसकी मौत से जुड़े हालात की जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

ये घटना सुबह करीब 10:50 बजे ऋषभ होटल में हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 47 सेकंड के सीसीटीवी क्लिप में 3 लोगों को होटल की गैलरी से एक कमरे की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है. महिला के पति समेत 2 लोग पहले कमरे के अंदर जाते हैं, और उनके पीछे वो महिला आती है, जिसकी पहचान मुस्कान के तौर पर हुई है. जैसे ही वो दरवाजे के पास पहुंचती है, मुस्कान अचानक गिर जाती है. इसके बाद उसका पति उसे उठाकर कमरे के अंदर ले जाता है.

पुलिस के मुताबिक होटल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे झांसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुस्कान ने 29 जून 2026 को नीलेश से शादी की थी और उनकी शादी को तकरीबन 4 महीने हुए थे. उसका मायका झांसी में है, जबकि ससुराल मध्य प्रदेश के विदिशा में है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- झांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार

पुलिस की जांच जारी

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सिपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है. पुलिस अधिकारियों ने नीलेश से पूछताछ की, जिसने बताया कि वो दोनों रात भर होटल में रुके थे और वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी मुस्कान गिर गई. परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नतीजों पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

पिता को हत्या का शक

मुस्कान के पिता रामजी लाल अहिरवार ने नीलेश पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीलेश परिवार को ये बताकर उसे होटल ले गया था कि वो अपनी बुआ के घर जा रहे हैं. उन्होंने घटना के बारे में पति की तरफ दी गई सफाई पर भी सवाल उठाए हैं. अहिरवार ने ये भी दावा किया कि नीलेश ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी और अक्सर मुस्कान की तुलना अपनी पूर्व पत्नी से करता था. पुलिस ने कहा कि इन आरोपों की जांच के हिस्से के तौर पर पड़ताल की जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola