खबर की मुख्य बातें:-
- उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा में यमुना नदी पर 717.44 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है.
- यह पुल गिजोली से आनंदी भैरों तक बनेगा और इसकी अनुमानित लागत 147 करोड़ रुपये से अधिक है.
- पुल बनने के बाद दयालबाग, गिजोली और आसपास के क्षेत्रों से यमुना एक्सप्रेसवे तक करीब 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.
- नई परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और पर्यटन व स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.
आगरा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना नदी पर एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पुल दयालबाग क्षेत्र के गिजोली से आनंदी भैरों तक बनाया जाएगा. 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाला यह 717.44 मीटर लंबा पुल शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और रोजाना के यात्रियों को लंबे रूट वा ट्रैफिक से राहत देने का काम करेगा. इसके बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी तेज और आसान सफर की सुविधा मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा.
प्रोजेक्ट की अहम बातें एक नजर में समझें
- पुल का स्थान: आगरा में यमुना नदी पर गिजोली से आनंदी भैरों तक
- कुल लंबाई: 717.44 मीटर
- चौड़ाई: 7.50 मीटर
- अनुमानित लागत: 147 करोड़ रुपये से अधिक
- निर्माण शुरू होने की संभावना: जुलाई 2026 का पहले हफ्ते से
- निर्माण अवधि: लगभग 2 साल
- सबसे बड़ा फायदा: यमुना एक्सप्रेसवे तक करीब 10 मिनट में पहुंचना आसान होगा.
थकाऊ सफर से मिलेगी मुक्ति
फिलहाल इस इलाके में पोईया घाट से गिजोली तक पीपों का अस्थायी पुल मौजूद है, जहां अक्सर ट्रैफिक जाम और आवागमन की परेशानी बनी रहती है. लेकिन इस नए पुल के बनने से रोजाना की इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. दयालबाग, गिजोली, आनंदी भैरों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शहर के भीतर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. साथ ही आसपास के गांवों और कस्बों में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा भविष्य में नए निवेश और रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, इससे यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी और तेज पहुंच संभव होगी, जिससे समय, ईंधन और यात्रा की लागत तीनों में बचत होगी.
मुख्य निष्कर्ष:- आगरा में बनने वाला नया यमुना पुल शहर की कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगा. इससे लोगों को तेज, जाम-मुक्त और सुविधाजनक सफर मिलेगा, जबकि पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी लंबी अवधि में बड़ा लाभ होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:Delhi-NCR Highway Update: दिल्ली-गुरुग्राम से मेरठ तक हाईवे होंगे स्मार्ट, 1205 KM सड़क