नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के किडनैप मामले में नया मोड सामने आया है। किडनैप किए गए जिला पंचायत सदस्यों ने एक विडियो जारी की। वीडियो में उन्होंने बताया कि हम लोग अपनी मर्जी से घूमने गए हैं। जल्द ही सभी के बीच आएंगे। कहा कि सोशल मीडिया और अन्य जगह हमारे किडनैप होने की अफवाह फैलाई जा रही है।
वीडियो में सभी 5 जिला पंचायत सदस्य सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया है। बीते दिन मामले में कांग्रेस नेता यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने एसपी सिटी का घेराव किया था।
बीजेपी नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
मामले हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जीशान्त कुमार व 2 सदस्यों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 4 मुकदमें दर्ज किए हैं। इसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रत्याशी पति आनंद दर्मवाल आदि शामिल हैं।
क्या था पूरा मामला?
गत गुरुवार को नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने थे। नैनीताल जिले में मतदान स्थल से कुछ ही मीटर दूर कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में 5 जिला पंचायत सदस्यों को किडनैप कर लिया। इसमें डिकर सिंह मेवाड़ी, प्रमोद सिंह, तरुण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट और विपिन सिंह शामिल थे। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कांग्रेसियों ने किडनैपिंग के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया था।ॉ
यह भी पढ़ें: नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजों पर लगी रोक, हाई कोर्ट ने तलब की जांच रिपोर्ट
दोबारा होंगे चुनाव, हाईकोर्ट ने नतीजों पर लगाई रोक
14 अगस्त का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। किडनैप के बाद कांग्रेस ने कई घंटे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंच गए। हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजे पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया है। साथ ही मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होनी है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines