New UP DGP: आईपीएस विजय कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त, आरके विश्वकर्मा आज हुए रिटायर

New UP DGP, UP Police New DGP, IPS Vijay Kumar, New Head of Uttar Pradesh Police, IPS RK Vishwakarma

New UP DGP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक डीजीपी (New UP DGP) नियुक्त किया है। विजय कुमार वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बताया गया है कि कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा आज यानी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर विजय कुमार कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन

डीजी विजिलेंस और डीजी सीबीसीआईडी के साथ सौंपा ये पद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी उत्तर प्रदेश बनाए जाने का आदेश जारी किया है। बताया गया है कि आईपीएस विजय कुमार के पास डीजी विजिलेंस और डीजी सीबीसीआईडी का भी पद हैं। अब उन्हें प्रदेश सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी यूपी का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1663765307100655616

एक साल में तीसरे कार्यवाहक डीजीपी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएस विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर होंगे। बता दें कि करीब एक साल पहले तक प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी मुकुल गोयल थे। 11 मई 2022 को प्रदेश सरकार ने उन्हें हटाया था। इसके बाद आईपीएस डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। डीएस चौहान के बाद आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को 31 मार्च को इस पद की जिम्मेदारी दी गई। अब विजय कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ