हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, उपराष्ट्रपति और CM योगी होंगे शामिल

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव की शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी. मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

विज्ञापन
उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की अगवानी करेंगे. (Photo: ANI)

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की साक्षी बनने जा रही है. आज करीब 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अंदाज में मनाया जाएगा. इस दौरान रामकथा पार्क में त्रेता युग का दृश्य भी साकार होगा, जहां 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने के प्रसंग का मंचन किया जाएगा. इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: Happy Choti Diwali 2026 Wishes LIVE: इस छोटी दिवाली अपनों को दें बधाई, यहां से भेजिए शुभकामना संदेश, कोट्स और फोटोज

क्या है कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपोत्सव की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी. मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री राम मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद रामकथा पार्क में प्रतीकात्मक पुष्पक विमान के रूप में तैयार हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के आगमन का प्रसंग किया जाएगा. इस बीच उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे. इसके बाद राम का राज्याभिषेक किया जाएगा और राम-सीता की आरती उतारी जाएगी. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

56 घाटों पर प्रज्वलित होंगे 30 लाख से अधिक दीप

इस बार दीपोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण सरयू नदी के 56 घाटों पर होने वाला दीप प्रज्वलन होगा. राम की पैड़ी समेत सभी घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप सजाए गए हैं. शाम होते ही इन दीपों को एक साथ प्रज्वलित किया जाएगा, जिससे पूरी रामनगरी रोशनी से जगमगा उठेगी. इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 2147 महिलाएं और बटुक पीले वस्त्र धारण कर सरयू नदी की आरती करेंगे.

यह भी पढ़ें: Diwali Budget Tips: कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट …

विज्ञापन

आसमान में दिखेगी रामायण की झलक

दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा. करीब 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में रामायण के प्रसंगों की झलक दिखाई जाएगी. इसके अलावा लेजर शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी. रामायण काल के प्रसंगों और अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती 21 विशेष झांकियां भी निकाली जाएंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola