New Parliament Building: नई संसद में बैठकर MP वरुण गांधी ने मां मेनका के साथ ली सेल्फी, शेयर करते हुए लिखी ये बात

New Parliament Building, MP Varun Gandhi, Maneka Gandhi, UP News

New Parliament Building: नए संसद भवन का रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सांसद भवन के निचले सदन लोकसभा में अपने-अपने स्थानों पर विराजमान हुए। पीएम मोदी समेत अन्य मंचासीनों ने अपने भाषण दिए। इस दौरान सांसद वरुण गांधी ने अपनी मां मेनका गांधी के साथ सेल्फी ट्विटर पर शेयर की।

विज्ञापन

मां मेनका के साथ ली सेल्फी

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ उनकी मां मेनका गांधी भी मौजूद रहीं। वरुण गांधी ने संसद के अंदर से अपनी मां मेनका गांधी के साथ सेल्फी ली। इस सेल्फी को ट्विटर पर शेयर भी किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारे नए संसदीय परिसर के उद्घाटन के इस ऐतिहासिक अवसर पर वर्तमान लोकसभा की वरिष्ठ सदस्य (मां मेनका गांधी) से एक सेल्फी लेने की विनम्र अपील की।

विज्ञापन

वरुण गांधी और मेनका गांधी ने की शिरकत

बता दें कि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। दोनों लोकसभा सांसद रविवार को नए संसद भवन के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में 25 दलों ने भी भागीदारी की है।

विज्ञापन

इन दलों ने किया था उद्घाटन का बहिष्कार

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से विपक्ष के करीब 21 दलों ने बहिष्कार किया था, जिन्होंने प्रधानमंत्री पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करने का आरोप लगाया था। उद्घाटन के मौके पर अनुष्ठान के साथ-साथ प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ