New Parliament Building: नए संसद के उद्घाटन पर सीएम योगी समेत सांसद हेमा मालिनी ने दी बधाई; जानें क्या कहा?

New Parliament Building, Central Vista, New Parliament Building inauguration, Pm Modi

New Parliament Building: राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार को नए संसद भवन (New Parliament Building) का उद्घाटन समारोह चल रहा है। उधर विपक्ष की ओर से इस समारोह का बायकॉट किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सभी साथ आए, इस त्योहार को मनाएंः हेमा

सांसद हेमा मालिनी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हमारे देश और हम सभी के लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है। सांसद हेमा ने कहा कि यह किसी भी तरह के विवाद का विषय नहीं है। हेमा मालिनी ने कहा कि अपने सभी मतभेदों को भूलकर एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आएं और इस त्योहार को मनाएं।

केंद्रीय मंत्रियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सांसद हेमा मालिनी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर से ट्वीट किया। उन्होंने नए संसद भवन की कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर ट्वीट किया और लिखा, ‘हर भारतीय का अभिमान!’ #MyParliamentMyPride. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नये भव्य संसद भवन को राष्ट्र को किया समर्पित।

सीएम योगी ने दी देश वासियों को बधाई

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन पर सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पवित्र ‘सेंगोल’ भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन ‘सेंगोल’ की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देश वासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है। आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा। जय हिंद!

इसके बाद दूसरे ट्वीट में सीएम योगी ने लिखा, ऐतिहासिक क्षण! ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली और प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ