New Parliament Building: देश के नए संसद भवन की भव्यता और सुंदरता में उत्तर प्रदेश की मेहनत का भी रंग है। भदोही और मिर्जापुर के 900 कारीगरों ने 10 लाख मानव घंटों में काम करके कालीन तैयार किए हैं जो संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की शोभा बढ़ाएंगे।
कालीनों पर मोर और कमल की बुनाई
रविवार को दिल्ली में बनकर तैयार हुए नए संसद भवन का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया है। बताया गया है कि नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के फर्श पर ये विशेष कालीन बिछाए जाएंगे। इन कालीनों पर मोर और कमल की बेहद खूबसूरत आकृतियां बनाई गई हैं।
ये भी पढ़ेंः Parliament Ceremony: नई संसद में पीएम मोदी का पहला संबोधन, बोले- भारत की नई यात्रा की शुरुआत
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस काम को 100 साल से ज्यादा पुरानी भारतीय कंपनी, ओबीटी कार्पेट्स ने पूरा किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि बुनकरों ने लोकसभा और राज्यसभा के लिए 150 से ज्यादा कालीन तैयार किए हैं। उन्हें एक अर्ध-गोलाकार कालीन भी टुकड़ों में तैयार किया गया है। दोनों सभाओं में बिछने वाले कालीन की कुल लंबाई 35,000 वर्ग फीट के आसपास है।
एक भवन का कालीन 17,500 वर्ग मीटर का
रुद्र ओबीटी कार्पेट के अध्यक्ष चटर्जी ने कहा कि बुनकरों को 17,500 वर्ग फीट के हॉल (एक भवन) के लिए कालीन तैयार करना था। इसमें आकर्षक डिजाइन डालना हमारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती था, क्योंकि कालीन को अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया गया है और फिर अलग-अलग हिस्सों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में डिजाइन और फिनशिंग का विशेष ध्यान रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि राज्य सभा के लिए तैयार किए कालीन में मुख्य रूप से कोकम लाल रंग जैसे है। जबकि लोकसभा में बिछने वाले कालीन में एगेव हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। कालीन में इन रंगों का इस्तेमाल मोर की आकृतियों में किया गया है।
कालीन बनाने वाली कंपनी ने किया ये दावा
कारीगरी की पेचीदगियों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कालीन बनाने के लिए 120 नॉट (गांठ) प्रति वर्ग इंच लगाई गई है। जबकि कुल मिलाकर 600 मिलियन से ज्यादा गांठें लगाई गई है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के भदोही और मिर्जापुर जिलों के रहने वाले बुनकरों ने नए संसद भवन के ऊपरी और निचले सदनों को कालीन बनाने के लिए 10 लाख मानव-घंटे काम किया है।
उन्होंने कहा कि हमने 2020 में कोरोना महामारी के बीच में काम शुरू किया था। सितंबर 2021 से शुरू हुई बुनाई की प्रक्रिया मई, 2022 तक चली थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines