YIDA News: दिल्ली से आगरा जाना अब और आसान होगा। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक नए प्लान को मंजूरी दी है। इस प्लान के तहत जगनपुर और अफजलपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक नया कनेक्टिंग रोड यानी इंटरचेंज बनाया जाएगा। हालांकि यीडा बहुत पहले ही इस प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहता था, लेकिन फंड की कमी की वजह से यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था, लेकिन यीडा अब इस काम को पूरा करने में जुट गया है।
यीडा की मंजूरी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रोजेक्ट को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर 2023 में ही काम शुरू हो गया था, लेकिन प्रोजेक्ट की मिट्टी पर ही 22 करोड़ के खर्चे ने प्रोजेक्ट को लटका दिया। प्रोजेक्ट का ठेका एक निजी ठेकेदार को मिला था। बाद में NHAI के साथ मीटिंग में इस पर चर्चा हुई और यीडा के साथ सहमति बन गई, लेकिन शासन की मंजूरी के इंतजार में प्रोजेक्ट अटक गया।
नहीं करना होगा 15-20 किमी का अतिरिक्त सफर
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का कोई कनेक्ट नहीं है। इससे आगरा जाने वाले लोगों को 15 से 20 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। माना जा रहा है कि इंटरचेंज के निर्माण से इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः नोएडा में हादसे में 4 दोस्तों की मौत, माल से लदे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर
इंटरचेंज के निर्माण को अब शासन की मंजूरी मिल गई है। इसमें 8 लूप बनाए जाएंगे, जो साढ़े 6 किलोमीटर में फैले होंगे। इनमें चार यात्रियों के चढ़ने के लिए होंगे और चार उतरने के लिए बनाए जाएंगे। यीडा को उम्मीद है कि 2025 के अंत तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
31 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines