यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बसेगा न्यू हाथरस शहर, मास्टर प्लान हो रहा तैयार

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक दो से चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में न्यू हाथरस शहर विकसित किया जाएगा. यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा और आसपास के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

Yamuna Authority

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक दो से चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में न्यू हाथरस शहर विकसित किया जाएगा. यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा और आसपास के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. यमुना एक्सप्रेस वे की बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित क्षेत्र में मास्टर प्लान तैयार करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

3 नवंबर तक डेट बढ़ी

यीडा ने मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. टेंडर डालने की तिथि अब 3 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, जबकि बिड 6 नवंबर को खोली जाएगी. इसके लिए एक ही कंपनी ने आवेदन दिया है जो मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार करेगी.

विज्ञापन

45 किलोमीटर तक है अधिसूचित क्षेत्र

यमुना एक्सप्रेस वे से लगभग 45 किलोमीटर दूरी तक हाथरस जिले में अधिसूचित क्षेत्र है, जहां पर भविष्य में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे. एक्सप्रेस वे की निकटता को देखते हुए यह क्षेत्र नई आर्थिक और आवासीय परियोजनाओं के लिए कारगर माना जा रहा है.

क्या बोले ओएसडी ?

इस संबंध में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि मास्टर प्लान तैयार करने के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पूरा विकास सुनिश्चित होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ