New Building of UP Assembly: देश की नई संसद ‘सेंट्रल विस्टा’ में 19 सितंबर को पीएम मोदी समेत सत्ता और विपक्ष के सभी सांसद बैठे। पहले दिन पहली बैठक में महिला आरक्षण बिल भी पेश किया गया। इसके एक दिन बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा का भवन भी तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी साल दिसंबर में इसकी आधारशिला भी रखी जा सकती है।
3000 करोड़ रुपये आ सकती है लागत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 दिसंबर को देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। सूत्रों का दावा है कि इसी दिन नई विधानसभा भवन की आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। साथ ही कहा गया है कि नया भवन दारुल सफा क्षेत्र में बन सकता है। इसके लिए सरकार और शीर्ष अधिकारियों के स्तर पर तैयारी तेज हो गई है।
2027 तक होगा तैयार
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की योगी सरकार काफी दिनों से इस योजना पर चर्चा कर रही है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अब ये योजना मूर्त रूप ले सकती है। योजना के तहत 25 दिसंबर को अगर इसकी आधारशिला रखी जाती है तो माना जा रहा है कि 2027 तक नया विधानसभा भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इस इमारत को सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ भूकंपरोधी बनाया जाएगा। बता दें कि वर्तमान विधानसभा की इमारत सौ साल से भी पुरानी है।
सेंट्रल विस्टा की ये है लागत और खूबी
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हाल ही में नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा बन कर तैयार हुआ है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की लागत करीब 13000 करोड़ रुपये आई थी। जबकि नए संसद भवन की निर्माण लागत करीब 862 करोड़ रुपये आई है। नई संसद की लोकसभा में 888 सीटें हैं। जबकि राज्यसभा में 384 सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines