Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित न्यू आगरा मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पहले अब दो प्रतिष्ठित संस्थाओं की राय ली जाएगी। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई यीडा की बोर्ड बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि जल्द ही नए शहर को बसाने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
दिल्ली व अहमदाबाद के संस्थान
करीब 14,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होने जा रहे न्यू आगरा शहर की योजना का दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और अहमदाबाद की एक विशेषज्ञ संस्था द्वारा परीक्षण किया जाएगा। इन दोनों संस्थाओं से सुझाव मिलने के बाद मास्टर प्लान को अगली बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।
मथुरा को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी
बैठक में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। मथुरा को हेरिटेज सिटी के तौर पर विकसित करने के मॉडल को भी अगली बोर्ड मीटिंग में हरी झंडी मिलने की संभावना है। यह विकास कार्य सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।
हाथरस के लिए भी मास्टर प्लान की प्रक्रिया शुरू
बैठक में हाथरस के लिए मास्टर प्लान तैयार कराने हेतु सलाहकार संस्था के चयन को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही यहां पर विकास की बयार बहेगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: जेपी इंफ्रा से प्रभावित किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा, जानें क्या है योजना
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
34 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines