Neha Singh Rathore sedition case latest update: पहलगाम हमले के बाद शेयर की पोस्ट को लेकर देशद्रोह के केस में नामजद नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहले इसी मामले में नेहा सिंह राठौर की जमानत याचिका खारिज की थी. पूरा मामला पहलगाम हमले के बाद सामने आया था जब नेहा सिंह राठौर की ओर से शेयर की पोस्ट को विवादित बताते हुए गंभीर धाराओं में लखनऊ के हजरतगंज और वाराणसी के लंका थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी. हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोलीं नेहा राठौर?
सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर नई पोस्ट शेयर कर फैसले पर अपडेट दिया. पोस्ट में नेहा ने लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इस बड़ी राहत के लिए आपका धन्यवाद. इस मामले में पुलिस की तरफ से नेहा राठौर को अब तक केवल दो नोटिस मिले हैं, लेकिन बयान नहीं दर्ज हुए हैं. अगले नोटिस पर नेहा राठौर को बयान दर्ज कराने के निर्देश मिले हैं.
यह भी पढ़ें: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की हेल्थ पर ICU से आया अपडेट, देर रात जेल में तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती
सरकार और शिकायतकर्ता को मिला नोटिस
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तरप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कोई दंडनात्मक कार्रवाई न करने को कहा है. साथ ही, शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया गया है. नेहा सिंह राठौर को भी सुप्रीम कोर्ट ने अगले नोटिस में जांच अधिकारी के सामने बयान देने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है. गौरतलब है कि बयान दर्ज कराने नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंची थी, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ज्योत्सना सिंह? जो यूपी में राजा भैया को दे सकती हैं टक्कर, अखिलेश यादव ने इशारों में दिए संकेत
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines