Noida Authority की लापरवाही से 50000 हजार लोग परेशान, Pollution Control Board ने किया था आगाह

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा के सेक्टर-32ए स्थित डंपिंग ग्राउंड में अभी आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 72 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस बीच एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा कि इस घटना के बाद दो सप्ताह पहले डीएम की मीटिंग के दौरान Pollution Control Board ने नोएडा अथॉरिटी अधिकारियों को डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की घटना को लेकर आगाह किया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

Noida dumping ground

Noida dumping ground

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में सेक्टर-32ए स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग अभी भी धधक रही है। ग्राउंड से उठने वाले ने धुएं से आसपास की सोसायटियों और गांव में रहने वाले 50000 लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Pollution Control Board) ने आग की घटना को लेकर अथॉरिटी को आगाह भी किया था, लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती। जिसका खामियाजा अब 50000 लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

शासन स्तर से होगा एक्शन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस घटना को लेकर (Pollution Control Board)अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने घटना को लेकर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों पर लापरवाही बरते का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले से संबंधित अधिकारियों की शिकायत शासन से करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज देगा। जिसके बाद शासन स्तर से संबंधित अधिकारियों पर एक्शन लिया जा सकता है।

डीएम के सामने किया था आगाह

पिछले महीने 14 फरवरी को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मीटिंग हुई थी, जिसमें प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान ही प्राधिकरण अधिकारियों को डंपिंग ग्राउंड में आग की घटना न होने के लिए आगाह किया गया था। साथ ही, आग से निपटने के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद डंपिंग ग्राउंड में बुधवार को आग लग गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि अथॉरिटी अधिकारियों को हाल ही में हुई मीटिंग में डंपिंग ग्राउंड में आग से बचाव के लिए सभी एहतियात बरतने के निर्देश दिए थे। आग की घटना के बाद भी अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। नोटिस भी जारी किया गया है।

72 घंटे बीतने के बाद भी आग नहीं बुझी

सेक्टर-32 स्थित अस्थायी डंपिंग ग्राउंड में बुधवार को आग लग गई थी। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी आग बुझाई नहीं जा सकी है। लगातार धुआं निकल रहा है। आसपास के इलाकों की बात करें तो इसमें सेक्टर 30, सेक्टर 31, सेक्टर 32, सेक्टर 34, सेक्टर 35, मोरना गांव, सेक्टर 54, होशियापुर आदि इलाकों में 50 हजार लोगों की बड़ी आबादी रहती है। डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के बाद इस बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। तेज चल रही हवा इस धुएं को काफी दूर तक ले जा रही है।

डंपिंग ग्राउंड से लगातार निकल रहा धुंआ

लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी आग लगने के बाद धुंए का गुब्बार आसमान में छा गया। घटना स्थल से लगातार धुंआ निकल रहा है। एलिवेटेड रोड समेत आसपास की सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी सांस के रोगियों को हो रही है। लोग आग लगने के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदूषण मापने के लिए चार मशीन लगाईं

डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डीएलएफ मॉल, सेक्टर-61, 32 और 34 में मशीनें लगाई हैं। इनके जरिये पीएम 2.5 और 10 का स्तर पता किया जाएगा, जिससे इन सेक्टरों में धुआं के प्रभाव के बारे में जानकारी ली जाएगी। रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी। आग बुझने के दो दिन बाद मशीन हटाई जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ