डिंपल यादव के समर्थन में उतरे NDA के सांसद, संसद में मौलाना रशीदी के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना रशीदी ने टीवी डिबेट के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर आज एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

nda protest against maulana rashidi

एआईआईए अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी पर एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ टिप्पणी की थी। वहीं, इस मामले पर लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जिस तरह से सांप्रदायिकता के आधार पर एक महिला की गरिमा को निशाना बनाया गया, उसके खिलाफ सभी आवाज उठा रहे हैं।

पार्टी की कोई भी विचारधारा हो, लेकिन महिलाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए एक साथ आना चाहिए। सबसे शर्मनाक बात यह है कि अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति के लिए अपनी पत्नी के समर्थन में आवाज नहीं उठाई है। 

क्या था पूरा मामला? 

बता दें, एक टेलीविजन पर बहस के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर अभद्र कमेंट किया था। उन्होंने डिंपल यादव पर तस्वीरें दिखाते हुए कहा थी कि दो महिलाएं बैठी हैं। जिनमें एक इकरा हसन हैं, जो सिर ढक कर बैठी हैं। वहीं, दूसरी तरफ सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर कमेंट कर दिया। इसके बाद से ही मौलाना की हर कोई कड़ी निंदा कर रहा है। जिसका आज संसद के बाहर एनडीए का प्रोटेस्ट भी देखने को मिला है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ