दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर यूपी सरकार का सख्त कदम, पुराने वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं. गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में 10 और 15 साल पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों का संचालन 1 नवंबर 2026 से प्रतिबंधित रहेगा.

Old Vehicle

Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं. गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में 10 और 15 साल पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों का संचालन 1 नवंबर 2026 से प्रतिबंधित रहेगा. यह फैसला ग्रेटर नोएडा में लिया गया. प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव अनिल कुमार और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. आरपी सिंह ने यहां मीटिंग की.

विज्ञापन

अब तक 2552 वाहन जब्त

बैठक में जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 से अब तक कुल 2552 वाहनों को जब्त किया गया और 20075 वाहनों को एनओसी जारी की गई. गौतमबुद्ध नगर में सात, गाजियाबाद और बुलंदशहर में पांच-पांच, जबकि हापुड़ में दो हॉटस्पॉट दर्ज किए गए.

विज्ञापन

नोएडा में 224 वाटर स्प्रिंकलर

गौतमबुद्ध नगर में 224 वाटर स्प्रिंकलर और 94 एंटी-स्मॉग गन, गाजियाबाद में 41 वाटर स्प्रिंकलर और 107 एंटी-स्मॉग गन, हापुड़ में तीन-तीन और बुलंदशहर में 59 वाटर स्प्रिंकलर व पांच एंटी-स्मॉग गन का उपयोग किया जा रहा है.

दीपावली के बाद आई कमी

राज्य मंत्री ने कहा कि इस साल दीपावली के बाद प्रदूषण स्तर में कमी आई है. पुराने वाहनों से धुएं को रोकने, कूड़ा जलाने और सड़क धूल पर नियंत्रण के लिए विशेष तैयारी की गई है. इस साल अब तक 1100 से अधिक पुराने वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ