Ghaziabad News: एनसीआर में घर खरीदने का मन बना रहें हैं तो यह खबर आपके काम की है. गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत एक नई आधुनिक टाउनशिप हरनंदीपुरम विकसित की जा रही है. इस परियोजना के पहले चरण में लगभग पांच गांवों की 350 हेक्टेयर भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा. किसानों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने की योजना बनाई है, ताकि किसान सीधे अपनी समस्याएं को बता सकें. जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार, भूमि किसानों की सहमति से खरीदी जा रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी.
336 हेक्टेयर खरीदी जानी है किसानों से जमीन
इस नई टाउनशिप के लिए कुल 336 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदी जानी है. वहीं 14 हेक्टेयर भूमि पहले से ही प्राधिकरण के पास उपलब्ध है. हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दर पर किसानों से भूमि खरीदी जाएगी. जिससे उन्हें उचित लाभ मिल सके. जीडीए द्वारा तैयार इस योजना के प्रारूप को जिला प्रशासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद बैनामा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. अब तक लगभग 90 हेक्टेयर भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है या प्रक्रिया में है.
यह भी पढ़ें- GDA से खरीदें गाजियाबाद में प्लॉट, कल ई-नीलामी, जानें कितने बजे से होगा आयोजन
रोजगार के अवसर होंगे पैदा
बाकि बची 246 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए जीडीए की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर किसानों से आपसी सहमति बना रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी तरह स्वैच्छिक भागीदारी के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो. हरनंदीपुरम टाउनशिप के तहत आवासीय, वाणिज्यिक और हरित क्षेत्र के साथ-साथ बेहतर सड़क, जल निकासी और परिवहन सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा. यह परियोजना न केवल क्षेत्र के शहरीकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को भी पैदा करेगी.
यह भी पढ़ें- सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
56 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines