उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मुठभेड़ में मार गिराया गया. यह मुठभेड़ रविवार तड़के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक, बृजेश झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं.
माओवादियों से लंबे समय तक चला संघर्ष
बता दें कि साल 2004 में ब्रजेश गंझू ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से अलग होकर एक समानांतर संगठन खड़ा किया. बाद में इसी संगठन ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के रूप में अपनी पहचान बनाई. चतरा से शुरू हुई इसकी गतिविधियां झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू और लातेहार तक पहुंचीं. बिहार के कुछ इलाकों में भी संगठन की सक्रियता दर्ज की गई.
संगठन की कमान के साथ मुखिया भी बना
ब्रजेश गंझू ने टीएसपीसी में अहम भूमिका निभाते हुए चतरा और आस-पास के क्षेत्रों में संगठन का प्रभाव बढ़ाया. पुलिस के मुताबिक, संगठन माओवादी प्रभाव को चुनौती देने के साथ रंगदारी वसूली जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा. खास बात यह रही कि उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े रहने के बावजूद ब्रजेश 2010 में लावालौंग पंचायत से निर्विरोध मुखिया चुना गया था.
पुलिस को सूचना मिली थी कि बृजेश अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ के रास्ते मुगलसराय की ओर जा रहा है. इसके बाद यूपी एटीएस और रामनगर पुलिस की टीम ने लंका मैदान के पास उसकी घेराबंदी की. पुलिस का कहना है कि टीम ने उसे रुकने का संकेत देकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक से उतरकर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने लगा. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें बृजेश को गोली लगी.
30 लाख रुपये का था इनाम
मुठभेड़ के दौरान बृजेश की ओर से चलाई गई गोलियां यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं. फिलहाल दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं. गोली लगने के बाद बृजेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है. उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था. बता दें कि वह TPC के शीर्ष कमांडरों में से एक था.
यह भी पढ़ें– पति के लोन से पत्नी का कोई लेना-देना नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-19.90 लाख रुपये वापस लौटाए बैंक
NIA भी कर रही थी तलाश
NIA से जुड़े एक मामले में भी बृजेश का नाम सामने आया था. रिपोर्टों के अनुसार, टंडवा से जुड़े मामले में TPC की कथित लेवी वसूली और फंडिंग नेटवर्क की जांच के दौरान उसका नाम आरोपियों में शामिल किया गया था. NIA ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी. वाराणसी में हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बृजेश किस उद्देश्य से वाराणसी आया था और स्थानीय लोगों में कौन-कौन उसके संपर्क में था. उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को लेकर भी जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
2 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
16 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
17 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
18 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
20 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
20 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
22 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines