Kanya poojan Program in UP: नवरात्रि के मौके पर देश भर में मां दुर्गा के पूजन का कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है, ऐसे में योगी सरकार भी ‘शक्ति वंदन’ समारोह के जरिए महिलाओं और बेटियों को संम्मान देने में जुट गई है। इसी समारोह को लेकर सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी के अलग अलग जिलों में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘शक्ति वंदन’ समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच यूपी के गोंडा जिले में शारदीय नवरात्र की अष्टमी को जिला मुख्यालय पर ‘शक्ति वंदन’ के तहत देश का सबसे बड़ा ‘कन्या पूजन समारोह’ आयोजित होने जा रहा है। विभागीय अफसरों ने बताया कि इस समारोह की उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए इससे जुड़े लोगों से सम्पर्क किया गया है।
‘कन्या पूजन समारोह में 11 हजार कन्याओं का होगा सम्मान
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि हाल ही में संसद से पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक से प्रेरित होकर जिला प्रशासन ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के अनुरूप पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियों, दलित, आदिवासी, वनटांगियां सहित सभी जाति व पंथ की कन्याओं को आमंत्रित करके इस नवरात्रि में उनका पूजन करने का निर्णय लिया गया है और इस समारोह का नाम शक्ति वंदन रखा गया है। उन्होंने बताया कि अष्टमी को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इस समारोह जिले भर की 11 हजार कन्याओं का पूजन व सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी गोंडा ने दावा किया है कि यह समारोह सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह साबित होगा और कार्यक्रम के बाद इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए इससे जुड़े लोगों से सम्पर्क किया गया है।
जिले भर से कन्याओं को लाने व ले जाने लिए किया गया 225 बसों का इंतजाम
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गोंडा जिले के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में 22 अक्टूबर को ‘शक्ति वंदन’ समारोह आयोजित किया जाएगा। कालेज के विशाल परिसर में मेरठ जिले से मंगाए गए जर्मन हैंगर के जरिए से तकरीबन 1 लाख वर्ग फीट एरिया में वाटरप्रूफ पंडाल लगाने की तैयारी की जा रही है। इस पूरे पंडाल परिसर को तैयार होने के बाद कुल 10 सेक्टर में बांटकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों तथा श्री गणेश के नाम पर उनका नामकरण किया गया है। इसी के साथ नायब तहसीलदार स्तर के विभागीय अफसरों 1-1 सेक्टर का प्रमुख बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर में कन्याओं के बैठने के लिए 10 कतारें होंगी और इन 10 कतारों की हर एक कतार में 110 कन्याओं के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। इतना ही नहीं, कन्या पूजन समारोह में जिले भर से कन्याओं को लाने व ले जाने के लिए करीब 225 बसों का इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।
यूपी के पहले मिशन शक्ति कैफे की होगी शुरुआत
इसके साथ ही गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि शक्ति वंदन समारोह के साथ ही जिले में सरकारी सहायता प्राप्त श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से मिशन शक्ति कैफे की शुरुआत की जाएगी। यह कैफे धीरे धीरे स्कूल और कॉलेजों में स्थापित किए जा रहे हैं और इन कैफे का संचालन खुद सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किया जाएगा। इतना ही नहीं, ये कैफे यूपी का पहला मिशन शक्ति कैफे है जो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देता है। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराएगा।
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
43 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines