Noida News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को सोशल मीडिया पर ‘say to no war’ पोस्ट करने पर कई यूजर्स ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का निजी मोबाइल नंबर भी वायरल कर दिया गया। जिसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इस मामले में फिल्म निर्माता ने सेक्टर- 49 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले किया ट्रोल, फिर दी धमकी
पुलिस को दी शिकायत में नोएडा के सेक्टर-48 में रहने वाले विनोद कापड़ी ने बताया कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने 8 मई 2025 को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक बेहद सामान्य पोस्ट की थी। इसमें ‘say to no war’ लिखा था। इसके बाद कई यूजर्स ने इसे लेकर पीड़ित को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता का नंबर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया।
इन दो लोगों के नाम आए सामने
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले प्रवीण कुमार सोनी नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर उनके खिलाफ पोस्ट कर लोगों को भड़काया। इसके बाद अरुण यादव ने फेसबुक पर उनका नंबर पोस्ट किया। शिकायत की कॉपी में दोनों अकाउंट और उनके यूआरएल का भी जिक्र किया गया है। आरोपी द्वारा ऐसा करने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को लगातार धमकियां मिल रही हैं। कोई हत्या की बात कर रहा है तो कोई गाली-गलौज कर रहा है।
सुपारी देकर मरवाने की दी धमकी
आरोप है कि असामाजिक तत्व पीड़ित की पत्नी से रेप की धमकी भी दे रहे हैं। मोबाइल नंबर वायरल होने के बाद पीड़ित को हजारों मैसेज और कॉल आ रहे हैं। मैसेज में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी धमकी दी है कि उनकी हत्या के लिए अज्ञात बदमाशों को सुपारी दी है।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ने धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और व्यक्तिगत नंबर को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का अनुरोध किया है।
नोएडा पुलिस हुई एक्टिव
इस संबंध में एसीपी ट्विंकल जैन का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईटी और साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
इन फिल्मों के लिए मिला पुरस्कार
फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी को उनकी फिल्मों “कैन्ट टेक दिस शिट एनीमोर”, “पीहू”, “1232 किलोमीटर” और “पायर” के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। “कैन्ट टेक दिस शिट एनीमोर” के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। “पायर” को कई फिल्म समारोहों में सम्मानित किया गया है, जिसमें एशियन सिनेमा कॉम्पिटिशन में “ज्यूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड” और “सर्वश्रेष्ठ फिल्म ऑडियंस अवॉर्ड” शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
9 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
9 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
22 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines