वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस बार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कथावाचक पर भड़क गई हैं। उन्होंने कथावाचक की क्लास लगा दी। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, ‘ ऐसे बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं। उन्होंने काफी गंदी और घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है। ऐसे में या तो उनमें बुद्धि नहीं है या उन्हें कम समय में मिली शोहरत हजम नहीं हो रही है।’
माफी मांगने से काम नहीं चलेगा
बबीता चौहान ने आगे कहा, ‘कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का ये बयान विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला है। महिलाओं के लिए इससे ज्यादा घटिया शब्दों का चयन नहीं हो सकता है। अब माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। कथावाचक के बयान को संज्ञान में लेकर उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।’ इससे पहले कई महिला संगठन से कथावाचक के बयान को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर चुके हैं। महिलाओं का गुस्सा बढ़ने के बाद कथावाचक ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें बरकरार हैं।
सोनम रघुवंशी को लेकर महिलाओं पर किया कमेंट
दरअसल, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने सोनम रघुवंशी मामले को लेकर महिलाओं पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी है। उन्होंने अपने इस बयान सोनम रघुवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि वह लड़के के साथ हनीमून मनाने गई थी, लेकिन वो किसी और के साथ रह चुकी थी। वो ड्रम वाला केस भी ज्यादा पुराना नहीं हुआ है। उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो गया। जिसके बाद महिलाओं में गुस्सा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि कथावाचक के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज हो गया।
कथावाचक ने अपने बयान पर दी सफाई
सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक महिलाओं के बढ़ते गुस्से को देखते हुए कथावाचक ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं इस बात के लिए क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो देखी है। उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि देखो बात कही जाती है कि कुछ लड़कियां कुछ लड़कियां कैसी होती है, कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो लिव-इन में रहती हैं। अगर वो किसी के भी घर की बहू बनकर जाएंगी तो आप ही बताइए क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
58 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines