कथावाचक के वीडियो से मुस्लिम युवती ने रची ऐसी साजिश, पुलिस भी खुलासे के बाद रह गई हैरान

कुशीनगर में एक मुस्लिम युवती की साजिश ने पुलिस को हैरान कर दिया। दरअसल कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र से कुछ दिनों पहले एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद इसकी जांच शुरू की। पढ़ें मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Aniruddhacharya Maharaj, Uttar Pradesh News, UP Police, Kushinagar Police, Sahiba Bano, Indra kumar tiwari, Uttar Pradesh, Latest News, अनिरुद्धाचार्य महाराज, उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी पुलिस, कुशीनगर पुलिस, साहिबा बानो, इंद्र कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश, ताजा खबर

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी साहिबा बानो इनसेट में मृतक इंद्र तिवारी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मुस्लिम युवती की साजिश ने पुलिस को हैरान कर दिया। दरअसल कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र से कुछ दिनों पहले एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद इसकी जांच शुरू की। जब इस घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। इस घटना की मास्टरमाइंड व्यक्ति की ही पत्नी निकली। मृतक की पत्नी ने मुस्लिम से हिंदू बनकर व्यक्ति से शादी रचाई थी। संपत्ति के लालच में आकर युवती ने पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन

कथावाचक के दरबार से युवती को आया आइडिया

मध्यप्रदेश के जबलपुर जनपद के बढ़वार निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी ने अनिरुद्धाचार्य के दरबार में अपनी शादी न होने को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने बताया कि आचार्य की पढ़ाई करके संस्कृत विद्यालय में शिक्षण कार्य करते है। इंद्र कुमार तिवारी के पास 18 एकड़ जमीन भी है लेकिन शादी नहीं हो रही है। उनका यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी बीच गोरखपुर की रहने वाली मुस्लिम युवती साहिब बानो ने भी इस वीडियो को देखा। इसके बाद युवती ने साजिश रचकर इंद्र से संपर्क किया।

विज्ञापन

हिंदू युवती बनकर गोरखपुर में की शादी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुस्लित युवती ने खुशी तिवारी बनकर इंद्र कुमार तिवारी से संपर्क किया। युवती ने खुद भी अविवाहित होने की बात कर उनके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। पहले साहिब बानो उर्फ खुशी तिवारी ने इंद्र कुमार तिवारी को गोरखपुर बुलवाया फिर उससे शादी रचा ली। इंद्र कुमार तिवारी काफी पैसे वाला था। शादी के दौरान युवती ने उससे काफी सारा पैसा और जेवर ले लिया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर शव को कुशीनगर में ठिकाने लगा दिया।

सोशल मीडिया से पुलिस को लगा सुराग

दरअसल इंद्र कुमार तिवारी की हत्या 6 जून को ही हो गई थी। कुशीनगर पुलिस को जब लाश मिली उस वक्त तक पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर शव की फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने सेंट्रल पोर्टल की मदद से शव की पहचान की। वहीं मृतक के भाई अजय तिवारी ने शव की पुष्टि इंद्र कुमार तिवारी के रुप में की। इंद्र कुमार तिवारी अपनी शादी के लिए जबलपुर से गोरखपुर आए थे। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच तेज की। जब पुलिस ने खुलासा किया तो खुद भी हैरान रह गई। पुलिस का दावा है कि मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर पहले इंद्र से शादी रचाई और फिर संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस भी सच्चाई जानकर रह गई दंग

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि देवरिया की रहने वाली साहिबा बानो, गोरखपुर में एक युवक के साथ रह रही थी। उसी ने इस घटना को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस मामने में मुख्य आरोपी साहिबा बानो को गिरफ्तार कर लिया है। साहिबा ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ