Modi cabinet New Minister List: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। पार्टी को अच्छी सीटें जीतने की उम्मीद यहां से थी। लेकिन सीटें घटी हैं। जिसके कारण आज बनने वाली मोदी की सरकार में यूपी से कम सांसद मंत्री बनाए गए हैं। इसके प्रबल आसार दिख रहे थे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की जीत के बाद अब यूपी में बीजेपी के लिए चुनौतियां पैदा हो गई हैं। जिसके बाद बीजेपी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का ऐलान किया है।
जातीय समीकरणों का रखा गया पूरा ध्यान
एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 9 मंत्री यूपी से बनाए गए हैं। जातिगत समीकरणों के हिसाब से 2 कुर्मी, 2 दलित, 2 राजपूत, 1 ब्राह्मण, 1 लोध, 1 जाट को मंत्री बनाया जा सकता है। प्रमुख तौर पर इनमें राजनाथ सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, अनुप्रिया पटेल, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है। जयंत चौधरी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। 7 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों के मंत्री बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:Modi Cabinet 3.0: इन महिला सांसदों का मंत्री बनना तय! देखें लिस्ट से किसका पत्ता कटा?
यूपी से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 14 मंत्री बनाए गए थे। लेकिन इस बार सीटों का भारी नुकसान बीजेपी को यूपी में हुआ है। जिसके कारण मंत्रियों की संख्या कम की गई है। पिछले चुनाव में यूपी से 7 मंत्रियों को शिकस्त मिली है। अजय मिश्रा टेनी, महेंद्र नाथ पांडेय, साध्वी निरंजन ज्योति, स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, संजीव बालियान, भानु प्रताप वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब मंत्रियों संख्या में कटौती की गई है। बीजेपी को उम्मीद थी कि एनडीए यूपीए में लगभग 70 से अधिक सीटें जीतेगा। लेकिन बीजेपी को 33 सीटों पर जीत मिली। 2 सीटें आरएलडी के खाते में गईं। एक अन्य सहयोगी की जीत के बाद एनडीए सिर्फ 36 सीटों पर सिमट गया।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
2 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines