कार के उड़े परखच्चे, इंजन टूटकर गिरा, इस वजह से बची कैबिनेट मंत्री के बेटे-बहू की जान

Nand Gopal Nandi के बेटे और बहू Mercedes-Benz AMG E53 कार में थे। एक्सप्रेस वे पर कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए थे।

Nand Gopal Nandi, Nand Gopal Nandi son daughter-in-law car accident, Agra-Lucknow Expressway, Mercedes cars, cars safety features

Nand Gopal Nandi son daughter-in-law car accident: कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी के कार सवार बेटे और बहू का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। उनकी तेज रफ्तार कार पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क पर कुछ मीटर घसीटते हुए गई और सड़क के बीचोंबीच जाकर रुक गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार का इंजन टूटकर सड़क पर दूर जाकर गिरा।

विज्ञापन

तेज रफतार में कार को लगा जोरदार झटका

घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो आ रही हैं उससे पता चल रहा है कि नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका Mercedes-Benz AMG E 53 में थीं। गनीमत ये रही कि दोनों के कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। वह होश में है, रफ्तार में कार को तेज झटका लगने पर दोनों को गुम चोट आईं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कार में दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान 194 किलोमीटर प्वाइंट पर यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन

कार में सेफ्टी के लिए थे 7 एयरबैग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी, हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवार दंपति की जान बच सकी। बता दें Mercedes-Benz AMG E53 की कीमत 1.31 करोड़ रुपये है। ये कार सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कार में आगे ड्राइवर केबिन और पीछे दोनों बॉक्स में एयरबैग आते हैं। फिलहाल दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर जांच टीम पता लगा रही हादसे का कारण

घटनास्थल पर डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग पहुंचे हैं। हादसों के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सड़क बारिश के चलते गीली थी। यहां बता दें कि  Mercedes-Benz AMG E53 को NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में 2999 cc का हाई पावर इंजन मिलता है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। इस कार में कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), हिल होल्ड असिस्ट समेत अन्य एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ