---विज्ञापन---

UP में बड़ा हादसा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, 4 घायल

Nand Gopal Nandi Car Accident: हादसे में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पूरी तरह सुरक्षित हैं, पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।

---विज्ञापन---

Nand Gopal Nandi Car Accident: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की फ्लीट की गाड़ी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें मंत्री की सुरक्षा में तैनात CRPF के तीन जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार चारों घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें ये हादसा शनिवार रात को गोरखपुर से लौटते हुए हुआ है।

---विज्ञापन---

अचानक सामने आ गया था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार ये हादसा संत कबीरनगर की कांटी चौकी एरिया में हुआ है। पुलिस के अनुसार कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में तैनात बुलेरो गाड़ी में सीआरपीएफ के जवान सवार थे। इस दौरान अचानक उनकी कार के आगे एक ट्रैक्टर आ गया। कार तेज रफ्तार में ट्रैक्टर से टकरा गई। तेज आवाज के साथ कार में बैठे जवानों को जोरदार झटका लगा।

---विज्ञापन---

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ

हादसे में तीन सीआरपीएफ जवान समेत ड्राइवर को चोटें आईं। हादसे में कार का फ्रंट शीशा भी टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दर्ज की FIR

बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री के गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से वापस लौटते हुए ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। पुलिस मामला दर्जकर आगे की जांच कर रही है।

First published on: Dec 01, 2024 07:28 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola