UPPSC Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने 12 अक्टूबर को नमो भारत ट्रेन सेवा के समय में अस्थायी बदलाव किया है. यह बदलाव परीक्षार्थियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए किया गया है. आमतौर पर सुबह 8 बजे शुरू होने वाली यह सेवा, अब परीक्षा के दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी. न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से मेरठ दक्षिण (उत्तर प्रदेश) तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए लागू होगी. NCRTC द्वारा उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में परेशानी ना हो इसके लिए इस निर्णय को लिया गया है.
सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा नमो भारत ट्रेन का संचालन
दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन के समय में 12 अक्टूबर को होने वाली UPPCS प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए बदलाव किया गया है. परीक्षा के दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी. 12 अक्टूबर को होने वाली UPPCS प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 22,752 अभ्यर्थी भाग लेंगे. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और इसके लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए 1896 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया जा रहा है. जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, आयोग के निर्देश के अनुसार परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी और 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षक होंगे.
कक्ष निरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
आंतरिक कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व दो स्तरों पर प्रशिक्षण दिए गया है। इसी कड़ी में सोमवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज में दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया. पहली पाली सुबह 11 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक चली. इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन लोक सेवा आयोग के उप सचिव राजेश कुमार द्वारा किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य निरीक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया, अनुशासन और नियमों की सही जानकारी देना था. जिससे 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से आयोजित हो सके.
यह भी पढ़ें- भारत में कब से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर और बुलेट ट्रेन? रेल मंत्री ने दिया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
59 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines