Namami Gange Project: उत्तर प्रदेश के इटावा में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के गोदाम से लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि भरथना कोतवाली क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के पास शनिवार रात आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने जल जीवन मिशन परियोजना का 37 लाख रुपये का माल चुरा लिया।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने गोदाम में तैनात दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया। जानकारी के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जल जीवन मिशन परियोजना के एडमिन मैनेजर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ”पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए फिंगर एक्सपर्ट टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने घटनास्थल पर तैनात सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कानपुर के महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन परियोजना के तहत गोदाम में पीतल का कुछ सामान रखा हुआ था। इन सामानों में से करीब 58 बॉक्स गायब हैं। कुछ अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines