---विज्ञापन---

Nag Panchami 2023: इस गांव में सांप होते हैं परिवार का हिस्सा, बच्चे गले में लेकर घूमते हैं

Nag Panchami 2023: देशभर में सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार और नागों-सांपों को लेकर कई तरह का भ्रम आज भी समाज में कायम है। सांपों को लेकर कई तरह के मिथक भी हैं, लेकिन मनुष्यों और सांपों का रिश्ता लंबे समय से है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज […]

---विज्ञापन---

Nag Panchami 2023: देशभर में सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार और नागों-सांपों को लेकर कई तरह का भ्रम आज भी समाज में कायम है। सांपों को लेकर कई तरह के मिथक भी हैं, लेकिन मनुष्यों और सांपों का रिश्ता लंबे समय से है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऐसा गांव है, जहां पर सांपों से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक खेलते हैं। बावजूद इसके इन्हें काटते हैं। खासकर बच्चे तो इन सांपों के साथ साल भर खेलते नजर आते हैं। यह है प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ इलाके में बसा कपारी गांव। यहां पर कोबरा के अलावा वाइपर, रेटल स्नैक और करैत जैसे जहरीले सांप हर घर में मिलेंगे।

---विज्ञापन---

होश उड़ा देगा नजारा

इस गांव में किसी भी घर में चले जाइये। आसपास सांप घूमते नजर आ जाएंगे। बच्चे तो हाथ में लेकर सांपों को लेकर खेलते नजर आ जाएंगे। इसके अलावा, यहां पर सांप परिवार के सदस्यों की तरह रहते हैं। यहां पर सामान्य से लेकर जहरीले सांप भी घूमते नजर आ जाते हैं। इस गांव में इस तरह का नजारा देखकर लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं, लेकिन यह ग्रामीणों के लिए सामान्य सी बात है।

सांप के काटने से आज तक नहीं गई किसी की जान

गांव कपारी के हर घर में सांप घूमते नजर आ जाते हैं। हैरत की बात यह है कि ये सांप किसी को काटते नहीं हैं। यह भी कम हैरानी की बात नहीं है कि गांव में अब तक सांप के काटने से किसी की जान नहीं गई है। बावजूद इसके कि कई बार तो खेल-खेल में बच्चे इन्हें अपने मुंह में भी डाल लेते हैं। इसके बावजूद सांप किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। बाहरी लोगों को कुछ देर में महसूस हो जाता है कि ये सांप परिवार के सदस्य की तरह हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एक सामान्य मान्यता के अनुसार, अधिकतर पशु और जानवर स्वभावतया लोगों से डरते हैं। सांप भी उन्हीं में से एक है। सांप अक्सर लोगों से डर के चलते हमला करता है और काटता है। बावजूद इसके सांप का स्वभाव है काटना, यह नहीं भूलना चाहिए। सांप अक्सर मनुष्यों को करीब आता देखकर हमला कर देता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2023 12:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola