हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मेरी पत्नी ISI की एजेंट है...', प्रार्थनापत्र देखते ही SSP के उड़ गए होश, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैराम कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जिले के पुलिस कप्तान के पास पहुंचा। एसएसपी ने जब शख्स का शिकायती पत्र पढ़ा तो वे भी हैरान रह गए।

शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी के कथित तौर पर आतंकवादियों के साथ संबंध है, क्योंकि वो महंगे फोन चलाती है। उसके खाते में लाखों रुपये हैं। इतना तक कहा है कि उसकी पत्नी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट है। सख्स ने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी की जांच कराई जाए।

एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला जिले के क्वारसी थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। यहां रहने वाला सिराज नाम का शख्स हाल ही में एसएसपी कार्यालय में अपना एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। शख्स ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कहा है कि उसे उसकी पत्नी के कथित तौर पर आतंकवादियों से संबंध का शक है।

विज्ञापन

शादी के बाद बदल गई पत्नी

शख्स ने बताया है कि कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों में लगातार बातें होने लगीं। शख्स ने बताया है कि उसकी पत्नी ने पूर्व में उसे खुद को अनाथ बताया था। इसके बाद शख्स ने उससे शादी कर ली। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका बर्ताव अचानक बदल गया।

पत्नी के खाते में है मोटी रकम

शख्स ने इतना तक आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के खाते में 21 लाख रुपये हैं। उसको शक है कि उसकी पत्नी किसी गलत गतिविधियों में संलिप्त है।

विज्ञापन

शख्स ने एसएसपी को बताया है कि कथित तौर पर उसकी पत्नी कई आईडी भी इस्तेमाल करती है। जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उसने पुलिस से मामले की जांच की गुहार लगाई है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की पत्नी आरोपों का खंडन किया है। उसका कहना है कि पति उससे पीछा छुड़ाना चाहता है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola