हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुजफ्फरनगर छात्र थप्पड़ कांड में बड़ी कार्रवाई; स्कूल सील, मान्यता रद्द करने की भी तैयारी, जानें बच्चों का क्या होगा?

विज्ञापन
School Seized

Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल को रविवार 27 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया। यह वही स्कूल है जहां कुछ दिन पहले एक बच्चे की क्लास के बच्चों से पिटाई कराई गई। बता दें कि खुब्बापुर का यह एकमात्र इकलौता प्राइवेट स्कूल है। मामले में आरोपी अध्यापक तृप्ता त्यागी इस स्कूल की मालकिन है।

विभाग के मानदंडों के अनुसार नहीं था स्कूल

जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि स्कूल विभाग के मानदंडों के अनुसार नहीं था इसलिए उसे सील किया गया है। उन्होंने बच्चे की पिटाई के मामले में टीचर को नोटिस भी दिया है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था और टीचर अपने घर पर बच्चों को पढ़ा रही थीं। बच्चे की पिटाई का वायरल वीडियो भी वहीं का है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में लाइट-पंखे की सुविधा नहीं होने तथा 1 से 5 तक के लिए कोई सेक्शन नहीं होने के कारण फिलहाल स्कूल को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सुसाइड रोकने की तमाम कोशिशें फेल, 5 घंटे में 2 छात्राें के जान देने के बाद कोटा कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यूपी शिक्षा बोर्ड से स्कूल की स्थायी रूप से मान्यता रद्द करने के लिए नोटिस भेजा है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे 50 छात्रों को एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के अन्य स्कूल में शिफ्ट करने की बात भी सामने आई है। वहीं पीड़ित परिवार ने बच्चे को पहले ही स्कूल से निकाल लिया था।

यह है मामला

खुब्बापुर की एकमात्र प्राइवेट स्कूल नेहा पब्लिक स्कूल में तृप्ता पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने और एक समुदाय विशेष के छात्र को अन्य क्लास के अन्य छात्रों से पिटवाने का आरोप है। घटना पिछले दिनों की है। 60 साल की तृप्ता त्यागी ने कथित तौर पर मुस्लिम बच्चों के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और बाकी छात्रों से एक समुदाय विशेष के छात्र की पिटाई करवाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं आरोपी टीचर ने वीडियो सामने आने के बाद अपनी सफाई में कहा कि वीडियो को कांट-छांटकर पेश किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें