मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ कांडः नरेश टिकैत ने दोनों बच्चों को मिलवाया गले, बोले- माहौल नहीं बिगड़ने देंगे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Muzaffarnagar Slap Case: उत्तर प्रदेश का चर्चित जिला मुजफ्फरनजर इस समय फिर चर्चाओं में है। यहां एक स्कूल में यूकेजी के अल्पसंख्यक छात्र की उसी के साथियों द्वारा पिटाई और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में नया मोड़ आया है। किसान नेता नरेश टिकैत ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से बात की। साथ दोनों बच्चों को गले मिलवाया। बताया गया है कि छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद कई बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
जानकारी के मुताबिक ये घटना इसी शुक्रवार की है। मुजफ्फरनगर के खब्बूपुर गांव में नेहा पब्लिक स्कूल है। बताया गया है कि स्कूल की टीचर तृप्ति त्यागी ने यूकेजी के एक बच्चे को उसके साथी छात्रों से थप्पड़ों और लात-घूंसों से पिटवाया। इतना ही नहीं छात्र अल्पसंख्यक समुदाय से है, इसलिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ेंः मुस्लिम बच्चे को एक घंटे तक पीटते रहे क्लासमेट, चेहरा हो गया था लाल, मुजफ्फरनगर के पीड़ित ने सुनाया दर्द
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1695420098650255723
वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रालोद नेता जयंत चौधरी और औवेसी समेत कई बड़े नेताओं ने घटना की निंदा की। उधर मामले की जानकारी होने पर किसान नेता भी सक्रिय हो गए। किसान नेता नरेश टिकैत खब्बूपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही पीड़ित बच्चे और थप्पड़ मारने वाले बच्चे को गले मिलवाया।
साथ ही नरेश टिकैत ने कहा कि हालांकि ये घटना शर्मनाक है, लेकिन हम किसी भी कीमत पर मुजफ्फरनगर का माहौल खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने मीडिया को बताया कि बच्चों के बीच अनबन हो गई थी। अब दोनों परिवारों के बीच सुलह करा दी गई है। अब एफआईआर भी वापस कराई जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: