मुजफ्फरनगर: महिला ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश, सामने आया सनसनीखेज खुलासा

मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा किया। पत्नी शाहीन ने पति की हत्या की साजिश रची थी। पढ़ें मुजफ्फरनगर से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Firing in Guatemala

2 गुटों के आपसी विवाद में जानलेवा हमला हुआ है।

मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पत्नी शाहीन ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिला ने बताया कि पति गलत तरीके से उसे इस्तेमाल करता था। इसके अलावा अन्य लोगों से भी उसके शारीरिक संबंध बनवाता था और पैसों की कमाई करता था।

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

मुजफ्फरनगर की रहने वाली शाहीन ने पति पर आरोप लगाए कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके अलावा उसे एक खिलौने की तरह इस्तेमाल करता था। कई बार तो अन्य लोगों के साथ उसके संबंध भी बनवाता था। इसी आदत से तंग आकर आरोपी महिला ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। मौके से आरोपी महिला ने अपने पति के खाने में जगह मिलाकर खिला दिया। इसके अलावा कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर अपने दुपट्टे से पति का गला दबा दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

कैसे दिया घटना को अंजाम

आरोपी महिला ने बताया कि जबरन उसका पति अश्लीलता में धकेलता था। पति की हरकतों से तंग आकर उसने हत्या की योजना बनाई। पहले कीमा और कोल्डड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाईं। फिर दुपट्टे से गला दबाकर की पति की निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस ने पीसी कर मामले का खुलासा किया

पुलिस ने आरोपी महिला शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना कोतवाली पुलिस ने पीसी कर पूरे मामले का खुलासा किया। फिलहाल, आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ