Muzaffarnagar News: पता नहीं जमाने को क्या हो गया है, रिश्तों के तो कोई मायने ही नहीं रहे। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक अजीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। खबर है कि मुजफ्फरनगर में मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई, जिसके बाद पति पत्नी की तलाश में SSP कार्यालय पहुंचा। पति सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके भांजे के साथ भाग गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
सोनू ने दर्ज की शिकायत
मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के तिसंग गांव का है जहां एक महिला अपने भांजे के साथ भाग गई। महिला का पति अपनी पत्नी की तलाश में SSP कार्यालय पहुंचा। वहां उसने बताया कि उसकी पत्नी रीता घर से भाग गई है। वो उसके भांजे मोनू के साथ भागी है।
यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली एक और ‘मुस्कान’ की पोल, ऐसे ही बेगुनाह निकला था सांप
दोनों के बीच चल रहा था अफेयर
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रीता और उसके भांजे मोनू का अफेयर चल रहा था। उसे इस बारे में जब पता चला तो उसने रीता को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। वो इन सब से तंग आ गया था, लेकिन उसने ये नहीं सोचा था कि रीता इतना बड़ा कदम उठा लेगी। सोनू इस बात से बहुत दुखी है, और उसे अपने बच्चों की मां की तलाश है।
3 बच्चों की मां है रीता
सोनू ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी खतौली कोतवाली के गलोपुर तल्हेड़ी गांव निवासी रीता से हुई थी। दोनों के बीच सब सही चल रहा था और उनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन अचानक से उनकी लाइफ में मोनू आ गया जिसके बाद सब बर्बाद हो गया। सोनू का कहना है कि उसे मोनू और रीता पर शक तो था। उसने दोनों को रोकने की कोशिश भी की थी। अचानक से 19 मार्च को रीता अपने भांजे मोनू के साथ घर से गायब हो गई। उसे तीन बच्चों की भी परवाह नहीं रही।
यह भी पढ़ें: मायके नहीं जाऊंगी…ससुराल की चौखट पर धरने पर नवविवाहिता, 3 दिन से भूखी प्यासी
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines