उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से धर्म परिवर्तन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के को पहले बहला-फुसलाकर और फिर धमका कर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। लड़के को डराकर कलमा पढ़ाया, मांस खिलाया और फिर नाई को बुलाकर उसका खतना भी करा दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन को हुई, उनके कार्यकर्ता लड़के को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने में हुआ बवाल
यह मामला जिले के थाना सिविल लाइंस कोतवाली का है। यहां पुलिस स्टेशन में उस वक्त हंगामा हो गया जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता एक नाबालिग लड़के को लेकर थाने पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 15 साल के लड़के को एक मुस्लिम व्यक्ति ने पहले कलमा पढ़ाया, फिर मांस खिलाने के साथ-साथ उसका खतना भी कराया।
पिता को बेटे ने बताई सच्चाई
नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका बेटा हर रोज राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में खेलने जाता था। पिछले कुछ दिन से वह गुमसुम रह रहा था। काफी पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। फिर बुधवार को प्यार से पूछने पर बेटे ने बताया कि कुछ समय पहले रेलवे स्टेशन के पास उसकी इमरान से मुलाकात हुई। इमरान हमेशा उससे मीठी-मीठी बातें करता था। कई बार उसने पैसे भी दिए। इससे वह लालच में आ गया। एक दिन इमरान उसे रुड़की स्थित पिरान कलियर ले गया। यहां उसने नाबालिग को मुसलमान बनने का लालच दिया। जब उसने मना किया, तो वह उसे धमकाने लगा।
कलमा पढ़ाया और खतना कराया
इसके बाद लड़के को कलमा पढ़ाया गया और मांस खिलाया गया। वहां से वापस लौटने पर होली एंजिल स्कूल के पास अंसारी रोड पर मांगेराम नाई से खतना करा दिया गया। पिता का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनके बेटे को हलीम भी खिलाया और उसका नाम सूफियान रख दिया। उसने खतना करने के बाद नाबालिग को 2 हजार रुपये दिए और किसी को यह बात न बताने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: गुजरात में दिखा मौसम का दोहरा रूप; 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, कैसा होगा अगले 7 दिन का मौसम
सऊदी अरब भेजने की थी तैयारी
उन्होंने बताया कि इमरान ने उनके बेटे से कहा कि अब तू पक्का मुसलमान बन गया है। रोजाना मस्जिद में नमाज अदा किया कर। पिता ने बताया कि इमरान के साथ रहने वाला नूर अली उनके बेटे को दिल्ली के कैलाश कालोनी सेक्टर-65 ले गया। यहां एक अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसने कहा कि अब पासपोर्ट बनवाकर दोनों सऊदी अरब चले जाएंगे। सऊदी अरब का नाम सुनते ही किशोर घबरा गया, जिससे आज उसने अपनी चुप्पी तोड़ी और इस पूरी घटना के बारे में अपने परिवार को बताया।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines