हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीचर ने क्लास में मुस्लिम बच्चे को खड़ा कर लगवाए थप्पड़, पिता ने स्कूल से कटवाया नाम

विज्ञापन
Muzaffarnagar

Muzaffarnagar Neha public School teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश की एक महिला टीचर ने भरी क्लास में मुस्लिम बच्चे को खड़ा कर हिंदू बच्चों से थप्पड़ लगवाए। इस अमानवीय घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसका पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामला मुजफ्फरनगर का है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। उन्होंने मंसूरपुर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पीड़ित बच्चे के पिता ने किसी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में महिला टीचर किसी शख्स से बातचीत कर रही है। इस बीच उसके सामने एक बच्चा खड़ा है। जिसे दूसरे बच्चे ने थप्पड़ लगाए। पीड़ित बच्चा रो रहा है। टीचर कहती है कि ये क्या तुम मार रहे हो। इसके.. जोर से मारो ना…चलो और किसका नंबर है। मैंने घोषणा कर दी है कि जितने भी मोहम्डन बच्चे हैं…। अभी यह मालूम नहीं चला है कि वीडियो किसने शूट किया है।

https://twitter.com/muzafarnagarpol/status/1695081069605777836?s=20

विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने कहा- हम नहीं चाहते कोई एक्शन

यह पूरा मामला खुब्बापुर गांव स्थित एक पब्लिक स्कूल का है। पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद ने कहा कि मैडम ने बच्चों के बीच विवाद कराया था। हमने समझौता कर लिया है। हम कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं। मैंने अपने बच्चे को स्कूल से निकाल लिया है।

ओवैसी ने कार्रवाई की उठाई मांग

एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने घटनाक्रम का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने आरोपी टीचर पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बाल आयोग और मानवाधिकार आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रोवर प्रज्ञान को चंद्रमा पर मदद कर रहे स्पेशल-26, ISRO ने VIDEO में दिखाया कैसे पैदा हो रही बिजली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola