Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत को धमकी भरा फोन आया है। मामले की जानकारी के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार से जांच की मांग की है।
गौरव टिकैत की ओर से मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी गई है। गुरुवार को लिखी गई चिट्ठी में गौरव टिकैत ने कहा है कि उनके मोबाइल पर बुधवार को 07217698052 नंबर से लगभग रात 9 बजकर 15 मिनट से रात 10 बजे तक एक के बाद एक कई फोन कॉल्स आए। फोन करने वाले शख्स ने पूरे टिकैत परिवार को जान से मारने की बात कही। गौरव टिकैत ने ये भी कहा है कि धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज करके भी जान से मारने की धमकी दी है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1633753553104781312
राकेश टिकैत ने जांच की मांग की
उधर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर मामले की जांच की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी गई चिट्ठी में राकेश टिकैत ने लिखा है कि हम पिछले 36 साल से किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन ने सहभागिता निभाई थी। आंदोलन के समय पर भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को धमकी भरे कॉल आए थे।
पत्र में कहा गया है कि पूर्व में दी गई धमकी के संबंध में कौशांबी जनपद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक अन्य मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को मुजफ्फरनगर में अज्ञात कॉल से ही दोबारा धमकी मिली थी। इसकी जानकारी थाना सिविल लाइन को लिखित में तहरीर देकर दी गई थी। अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई है।
कहा- किसानों की बात करना बंद करो, वरना
पत्र में कहा गया है कि धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि आपने दिल्ली में आंदोलन किया था, आपने ये ठीक नहीं किया था। आप लोग किसानों की बात करना बंद करो और पीछे हट जाओ, वरना आपके पूरे टिकैत परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। राकेश टिकैत की ओर से पूरे परिवार के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई है। राकेश टिकैत की ओर से लिखे गए पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय, यूपी के डीजीपी, सहारनपुर के डीआईजी, मुजफ्फरनगर से एसएसपी को भी दी गई है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines