Muzaffarnagar News: 'भाभी से गंदा काम, रोका तो गोली मार दूंगा', पति ने दिया तलाक

Muzaffarnagar Brother-in-law Raped Bhabhi at Gunpoint: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके पति ने भी उसे तलाक दे दिया।

Crime (2)

Muzaffarnagar Brother-in-law Raped Bhabhi at Gunpoint: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार और कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने भाई की गैर-मौजूदगी में अपनी ही भाभी को हवस का शिकार बना लिया है। आरोपी देवर ने अकेली भाभी के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। वहीं, जब महिला ने इसके बारे में अपने पति को बताया, तो उसने पत्नी का साथ देने और मदद करने के बजाय उसे 3 तलाक दे दिया। साथ ही, ससुराल वालों ने महिला पर जानलेवा हमला भी किया। महिला ने पति, देवर और ससुराल के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

बेटा न होने का ताना

यह मामला ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में दी शिकायत में देवर के खिलाफ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने, पति पर 3 तलाक देने और ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही, पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है, और उसकी 3 बेटियां हैं। ससुराल वाले हमेशा उसे बेटा न होने का ताना देते रहते हैं।

विज्ञापन

बंदूक की नोक पर देवर ने किया रेप

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम को जब वह घर में अकेली थी, तब उसका देवर घर में आया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। जब महिला नहीं मानी, तो बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया। जब यह बात महिला ने अपने पति और ससुराल वालों को बताई, तो उन्होंने उसके साथ ही मारपीट की। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना अपने मायके में दी, जिस पर वहां पहुंचे मायके पक्ष के सामने ही पति ने पीड़िता को 3 तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ