उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर बीती रात बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब एक कार की अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई। मौके पर ही दो महिलाएं खुशनुमा, सानिया सहित दो मासूम बच्चियां तूबा और मिराह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना में जुनैद और फरमान नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
कब हुई घटना?
बता दें, परिवार मेरठ जनपद से देवबंद के थितकी गांव में अपनी रिश्तेदारी में ईदी लेकर जा रहा था। उसी समय भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बारे में जिला अस्पताल के डॉक्टर भानु शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां चार मृतक आए हैं, जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे हैं। उनके साथ दो घायल भी हैं।
थितकी गांव के प्रधान गुलबहार ने बताया कि वे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। यहां पर दो बच्चे और दो महिलाओं का एक्सीडेंट हो गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से ये लोग गांव आ रहे थे, लेकिन कोई अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी गाड़ी में टक्कर मार गया। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज चल रहा है।
बाइक पर निकले थे बेटी और दामाद
कमालपुर गांव निवासी जुनैद सऊदी अरब से लौटा था। उसकी बेटी निगारिश और दामाद बाइक पर सवार होकर देवबंद गए थे, जबकि उन्होंने अपनी बेटी तूबा और मिरहा को नाना-नानी के साथ कार में सवार किया था। गोपाली में यह परिवार इरशाद के घर पर ईद मिलन के लिए जा रहा था।
ये भी पढ़ें- बीवी से बॉयफ्रेंड की शादी के 3 दिन बाद बड़ा ट्विस्ट, पहले पति ने दिखाया बड़ा दिल
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
31 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
7 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines