रातों रात गायब हो गई 168 साल पुरानी मस्जिद, MEERUT RRTS के रास्ते के लिए एक्शन

Meerut Masjid Social Media Video : मेरठ में 168 साल पुरानी मस्जिद को रातोंरात हटा दिया गया। रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बनने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया। जानिए पूरा मामला और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

Meerut Mosque
विज्ञापन

Meerut Masjid Social Media Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मस्जिद रातोंरात गायब हो गई। सड़क किनारे खड़ी मस्जिद रात में गायब हुई और सुबह उस जगह से गाड़ियां दौड़ने लगीं। इस मस्जिद को रात में ढहा दिया गया और रात में मलवा भी साफ कर दिया है। सोशल मीडिया पर मस्जिद गिराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों ढहा दी गई ये मस्जिद?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारी लंबे समय से मस्जिद हटाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों का कहना था कि मस्जिद रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रही थी। कई घंटे चली बैठक के बाद मुस्लिम पक्ष ने सहमति जताते हुए खुद ही मस्जिद हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस मस्जिद को गिराने की तारीख शुक्रवार को तय की गई थी लेकिन जुमे की नमाज के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दिन का समय मांगा था, जिसके बाद प्रशासन ने इसकी इजाजत दे दी।

विज्ञापन

168 साल पुरानी थी मस्जिद

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मस्जिद को गिरा दिया। रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण के चलते 168 साल पुरानी इस मस्जिद को तोड़ा गया। मस्जिद प्रबंधन ने मस्जिद हटाने पर सहमति जताई थी और मांग की थी कि उन्हें इसके बदले दूसरी जगह पर मस्जिद या जमीन दी जाए।


मस्जिद के हाजी स्वालेहीन ने बताया कि हम खुद से ही मस्जिद हटा रहे हैं। हमारे पास 1857 के दस्तावेज हैं जो यह साबित करते हैं कि यह ऐतिहासिक है। हम चाहते हैं कि प्रशासन हमें इसके बदले दूसरी जगह मस्जिद दें या फिर वैकल्पिक जमीन मुहैया कराए। वहीं प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलडोजर से इस मस्जिद को तोड़ दिया गया। मस्जिद के मलवे को रात में ही हटा दिया गया। मस्जिद के मुख्य द्वार से गेट पहले ही हटवा दिया गया था और बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया था। कमेटी प्रबंधन ने मान जाने के बाद सुबह से ही मस्जिद में हथौड़ा चलवाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ