Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिसे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रस्ताव पारित कर 15 मुस्लिम परिवारों को गांव छोड़ने के लिए कहा गया है। मामला चमोली जिले के खानसर कस्बे का है। व्यापारियों के एक संगठन ने प्रस्ताव पारित कर 15 मुस्लिम परिवारों को 31 दिसंबर तक गांव छोड़ने को कहा है। ऐसा न करने पर कानुनी कार्रवाई और जुर्माने की धमकी दी गई है।
दरअसल चमोली जिले के खानसर कस्बे के व्यापारियों के इस निर्णय से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों के इस निर्णय के पीछे भड़काऊ नारे हैं जोकि एक रैली में दिए गए थे। व्यापारियों का मानना है कि इससे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से जुड़ी आपराधिक घटनाओं में भी कमी आएगी। जोकि कस्बे में आए दिन होती रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानूनी कार्रवाई होगी
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार व्यापारियों के संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया है। बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया है कि ऐसे सभी परिवारों को 31 दिसंबर से पहले शहर छोड़ देना चाहिए। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो इन लोगों के रहने के लिए घर किराए पर देंगे। ऐसे मकान मालिकों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में MVA गठबंधन में दरार, कांग्रेस-उद्धव ठाकरे के बीच सीट बंटवारे को लेकर 28 सीटों पर विवाद
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास
वीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि इसके अलावा खानसर घाटी के गांवों में सभी फेरीवालों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। अगर कोई फेरीवाला व्यापार करते हुए पकड़ा गया तो उस पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना और कानुनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नाम न बताने की शर्त पर एक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य ने कहा कि हममें से कोई भी किसी भी आपराधिक घटना में शामिल नहीं रहा है। यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। बल्कि व्यापारिक हितों के कारण हमें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान
मामले में चमोली के एसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि पुलिस को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पंवार ने कहा कि हम मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
6 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
10 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
16 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
23 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines