Muslim Singer Brother Stabbed: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भगवान शिव का भजन गाने वाली मुस्लिम सिंगर के भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की तलाश जारी है।
मृतक की पहचान 17 साल के खुर्शिद के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने रविवार को जानकारी दी कि मृतक खुर्शिद मुस्लिम गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई है। उन्होंने बताया कि मृतक की बहन फरमानी नाज ने पिछले साल भगवान शिव का भजन ‘हर-हर शंभू’ गाया था, जो काफी चर्चित हुआ था।
यह भी पढ़ें: ‘भारत माता की जय’ पर भड़के BSP सांसद दानिश अली, मंच पर BJP एमएलसी से हो गई बहस, देखें Video
उन्होंने बताया कि मुस्लिम गायक के भजन गाए जाने को लेकर हुए एक विवाद में उसके भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात रतनपुरी के मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के मुताबिक, खुर्शीद गांव में रहकर मजदूरी करता था। घटना के दिन देर शाम को खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रतनपुरी की तरफ से आए बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोका। कहा जा रहा है कि खुर्शिद और हमलावरों के बीच कुछ देर के लिए बहस हुई, फिर बदमाशों ने फरमानी के भाई की हत्या कर दी।
मौलवी ने भजन गाने को ‘गैर इस्लामी’, ‘हराम’ करार दिया था
बता दें कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज ने भगवान शिव की स्तुति करने वाला भजन ‘हर हर शंभू’ पिछले साल गाया था, जिसे देवबंद के एक मौलवी ने गैर-इस्लामी और हराम यानी निषिद्ध करार दिया था। इसके बाद फरमानी नाज ने कहा था कि सिंगर्स का कोई धर्म नहीं होता। बता दें कि फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines