Bareilly: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) की दरगाह आला हजरत (Dargah Ala Hazrat) ने मुस्लिम युवाओं और महिलाओं के लिए फतवा (Fatwa) जारी किया है। गैर-इस्लामिक कार्यों से प्रेम संबंधों में शामिल होने और गैर-मुस्लिम लड़कियों से शादी करने के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए फतवा जारी किया है।
इसके अलावा एक और फतवा जारी किया गया है। इसमें पुरुषों को हेयर ट्रांसप्लांट कराने, महिलाओं को अपनी भौंहों (आईब्रो) और बालों को सेट करने से मना किया गया है। कहा गया है कि इस तरह की प्रथाएं शरीयत के खिलाफ हैं।
पहचान छिपाना और लड़कियों से प्यार करना हराम
सुन्नी मुसलमानों के बरेलवी संप्रदाय के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक दरगाह आला हजरत से संचालित होने वाले संगठन दारुल इफ्ता की ओर से जारी फतवे में मुस्लिम युवाओं द्वारा अपनी पहचान छिपाने और लड़कियों से प्यार करने को हराम करार दिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह फरमान बाराबंकी के डॉक्टर मोहम्मद नदीम की ओर से लव जिहाद के बढ़ते मामलों के आरोपों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जारी किया गया है।
कड़ा, कलावा-तिलक लगाकर सोशल मीडिया पर हैं मुस्लिम युवा
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मामले को लेकर बरेली से फतवा जारी किया गया है। उन्होंने रविवार को मीडिया से कहा कि युवा मुस्लिम लड़के गैर-इस्लामिक कृत्यों में शामिल हो रहे हैं। गैर-मुस्लिम लड़कियों के साथ प्रेम संबंधों में आकर शादी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन गैर इस्लामिक कामों में हाथ में कड़ा और कलावा पहनना, तिलक लगाना और पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर गैर मुस्लिम लड़कियों से बात करना शामिल है। इसे लेकर फतवा जारी किया गया है।
साथ ही 3 मार्च को एक और फतवा जारी किया गया था। इसमें महिलाओं को अपनी भौहें और बाल सेट करने से मना किया गया है। इसके अलावा पुरुषों को हेयर ट्रांसप्लांट की मनाही की गई है।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines